Ajab-Gajab Campaigning: मध्य प्रदेश में उम्मीद टूटी सरकार से, खराब सड़क पर गाड़ी को दूर रखा प्रचार से, घोड़े पर घूमे प्रत्याशी

Ajab-Gajab Campaigning: प्रदेश में इन दिनों सभी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार के अजब-गजब रंग भी देखने को मिल रहे हैं।

BJP Congress Cenetral Election Committee Meeting

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकें बुलाई हैं।

विज्ञापन

शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में इन दिनों सभी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार के अजब-गजब रंग भी देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

गाड़ी की बजाय घोड़े पर चुनाव प्रचार

इस दौरान भोपाल की हाई प्रोफाइल गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर शुक्रवार को कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली, जहां दिग्विजय सिंह समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र साहू घोड़े पर चुनाव प्रचार करते हुए दिखे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र साहू ने इलाके में खराब सड़क का हवाला देते हुए गाड़ी की बजाय घोड़े पर चुनाव प्रचार किया और आरोप लगाया कि गोविंदपुरा में 46 साल से बीजेपी का शासन है लेकिन, गोविंदपुरा की सड़क तक नहीं बनवाई गई इसलिए, घोड़े पर चढ़कर प्रचार करना पड़ रहा है।

वजन के बराबर सिक्कों से तोला गया

वहीं, पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की गोविंदपुरा सीट से उनकी बहू बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक कृष्णा गौर के चुनाव प्रचार में भी अनोखी तस्वीर देखने को मिली, यहां कृष्णा गौर के समर्थकों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कृष्णा गौर को 10-10 रुपये के सिक्कों से तोला गया। समर्थकों ने कृष्णा गौर को बड़े तराजू पर बैठाया और उनके वजन के बराबर सिक्कों से तोला। बताया जा रहा है कि सिक्को की कुल राशि करीब 25 हजार थी। इसके अलावा करीब 40 किलो फलों से भी कृष्णा गौर को तोला गया।

विज्ञापन

17 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए नेता चुनाव प्रचार में अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं, 230 विधानसभा सीटों के लिए इस बार एक फेज में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ