MP News: हर महीने 53 हजार रुपए कमाने वाले एक शख्स को आयकर विभाग ने 132 करोड़ के कथित लेनदेन के लिए 113.83 करोड़ का डिमांड नोटिस भेजा है। नोटिस देखकर युवक के होश उड़ गए हैं। उसने पुलिस से शिकायत की है। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले का है।
पीड़ित का नाम रवि गुप्ता है। खास बात यह है कि रवि को आयकर विभाग से दूसरी बार इस तरह का नोटिस मिला है। 2019 में पहली बार 3.9 करोड़ रुपए का नोटिस मिला था, उस वक्त उनकी कमाई हर महीने सिर्फ सात हजार थी। पीएमओ से क्लीनचिट मिली थी। अब आयकर विभाग के नए फेसलैस प्रोसिडिंग्स सिस्टम ने पेनाल्टी को 100 गुना से भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1644364167258726401?s=20
आईटी ने बताया हीरा कंपनी के प्रमोटर
आयकर विभाग के अनुसार भिंड के रहने वाले रवि गुप्ता सूरत और मुंबई में एक फर्म के रूप में पंजीकृत एक हीरा-व्यापारिक कंपनी टिया ट्रेडर्स के प्रमोटर हैं। विभाग ने यह भी कहा कि गुप्ता के पास टिन नंबर और मुंबई के मलाड में एक्सिस बैंक में खाता भी है।
हालांकि, रवि गुप्ता का दावा है कि पैन कॉपी और उनकी तस्वीर के अलावा और कुछ भी उनका नहीं है। वह एक बड़े धोखाधड़ी रैकेट का शिकार हैं।
2019 में पहली बार मिला था नोटिस
रवि गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले उन्हें 2019 में आयकर विभाग से एक नोटिस मिला था। जिसमें उन्हें 2011-12 के लिए 3.49 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि वह तब इंदौर में एक बीपीओ में काम कर रहे थे और केवल सात हजार रुपये मासिक वेतन था।
उन्होंने कहा कि उस समय मैंने सोचा कि आयकर विभाग ने गलती से उन्हें नोटिस भेज दिया है और विभाग को इसे ठीक करने के लिए कहा। लेकिन जब मुझे फिर से 1.13 करोड़ रुपये का नोटिस मिला तो मैं चौंक गया। पिछले पांच वर्षों से दस्तावेज को सही कराने का प्रयास कर रहा हूं। ईडी, सीबीआई में शिकायतें भी दर्ज हैं। लेकिन जांच आगे बढ़ाई नहीं गई।
सीबीआई ने ईओडब्ल्यू को भेजी शिकायत
रवि गुप्ता ने कहा कि सीबीआई भोपाल कार्यालय ने उनकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर को भेज दी है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास नोटिस के खिलाफ अपील करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। ये नोटिस मेरे लिए मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं हैं। मेरे जैसे और भी कई हो सकते हैं।
रवि गुप्ता का कहना हैकि उनके बीपीओ के दो साथियों कपिल शुक्ला और खंडवा के प्रवीण राठौर को 2011-12 के लिए इसी तरह का आईटी नोटिस मिला था।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब पहली बार स्पेस में भेजेगा महिला एस्ट्रोनॉट, जानें कौन हैं रायनाह बर्नावी?
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
14 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines