Madhya Pradesh One Student One Enrolment: मध्य प्रदेश के स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग एजुकेशन सिस्टम में एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। दरअसल, राज्य में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ के तर्ज पर ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’ प्लानिंग की जा रही है। फिलहाल स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
क्या है ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’?
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’ से बच्चों के जगह बदलने के बाद भी पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। राज्य में बच्चे एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर एक ही इनरोलमेंट नंबर से आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों के लिए एक कार्ड बनाया जाएगा, जिस पर इनरोलमेंट नंबर होगा। इस कार्ड के जरिए से बच्चों को दूसरे जिले के स्कूल में बिना किसी परेशानी के एडमिशन मिल जाएगा। इससे बीच सेशन में भी बच्चों को एडमिशन हो जाएगा। इस ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’ से स्कूल ड्रॉपआउट के मामले भी कम होंगे।
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में ‘श्रीअन्न मेला’ शुरू, पास्ता से लेकर ऑर्गेनिक गुड़ के लगे स्टॉल, लोगों को भाया, जो-जो मेले में खाया
मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग का बजट
बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल के अंतरिम बजट में 4 महीनों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि प्रावधान की है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएम राइज स्कूल योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पूरे मध्य प्रदेश में 9,200 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। इनमें से हर एक स्कूल में 2 हजार से 3 हजार छात्र पढ़ाई करेंगे।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
14 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
14 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
16 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines