मध्य प्रदेश में एजुकेशन सिस्टम बदलेगा, मोहन यादव सरकार ने प्लान तैयार किया, जानें क्या होंगे फायदे?

Madhya Pradesh One Student One Enrolment: स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’ से बच्चे एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर एक ही इनरोलमेंट नंबर से आगे की पढ़ाई कर सकेंगे।

Madhya Pradesh One Student One Enrolment

मध्य प्रदेश में बदलने वाला है एजुकेशन सिस्टम

विज्ञापन

Madhya Pradesh One Student One Enrolment: मध्य प्रदेश के स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग एजुकेशन सिस्टम में एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। दरअसल, राज्य में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ के तर्ज पर ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’ प्लानिंग की जा रही है। फिलहाल स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’?

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’ से बच्चों के जगह बदलने के बाद भी पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। राज्य में बच्चे एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर एक ही इनरोलमेंट नंबर से आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों के लिए एक कार्ड बनाया जाएगा, जिस पर इनरोलमेंट नंबर होगा। इस कार्ड के जरिए से बच्चों को दूसरे जिले के स्कूल में बिना किसी परेशानी के एडमिशन मिल जाएगा। इससे बीच सेशन में भी बच्चों को एडमिशन हो जाएगा। इस ‘वन स्टूडेंट वन इनरोलमेंट’ से स्कूल ड्रॉपआउट के मामले भी कम होंगे।

मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग का बजट

बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल के अंतरिम बजट में 4 महीनों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि प्रावधान की है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएम राइज स्कूल योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पूरे मध्य प्रदेश में 9,200 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। इनमें से हर एक स्कूल में 2 हजार से 3 हजार छात्र पढ़ाई करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ