Madhya Pradesh Technology Institute Deemed University: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में तकनीकी संस्थानों को आईआईटी के तर्ज पर विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में सीएम मोहन यादव ग्वालियर में माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है। राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं का लेवल लगातार बढ़ रहा है। ताजा उदाहरण ‘माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस’ का है, इस महाविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि राज्य सरकार आईआईटी के तर्ज पर प्रदेश में तकनीकी संस्थानों का बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे में ‘माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस’ को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलना एक हर्ष का विषय है। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद से ये कॉलेज ऑटोनोमस तौर पर काम करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कॉजेल के विद्यार्थियों से कहा कि वह टेक्नोलॉजी के सेक्टर में आगे बढ़े और देश में अपनी सेवाएं प्रदान करें।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के काम की PM Modi ने की तारीफ, बोले- देश के सामने पेश किया उदाहरण
कॉजेल की नई बिल्डिंग का लोकार्पण
इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ऑनलाइन शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि MITS के लिए आज दिन बहुत ही खास है। कॉलेज के फाउंडर का सपना आज साकार हो गया है। आज इस कॉजेल की नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया गया है। ये नई बिल्डिंग मॉर्डन टेक्नोलॉजी की सुविधाओं से लेस होगी। यहां छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ- साथ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और साइंस सेक्टर के कई चीजों के बारे में सिखाया जाएगा।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines