MP Lok Sabha Election 2024 First Phase Withdrawn Nominations: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी जंग शुरू हो गई है। वहीं इस बीच प्रदेश की निर्वाचन आयोग की टीम अपना काम में लगी हुई है। हाल ही में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पहले चरण के लिए हुए नामांकन को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में से 19 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, इसके बाद अब चुनावी मैदान में 88 उम्मीदवार है।
19 प्रत्याशियों ने वापिस लिया नामांकन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि पहले चरण के लिए कुल 113 उम्मीदवारों द्वारा 153 नामांकन फॉर्म भरे गए थे, जिसमें से कुल 107 प्रत्याशियों के ही नामांकन वैलिड पाए गए थे और 6 उम्मीदवारों के नामांकन अनवैलिड पाए गए थे। अब इसमें से 19 प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया है, जिसके बाद से अब सिर्फ 88 उम्मीदवार ही हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लिए दाखिल हुए 8 नामांकन, जानें कब है आखिरी तारीख और कैसे भरे नॉमिनेशन?
कहां से कितने प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 19 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद शहडोल (अजजा) से 10, सीधी से 17, जबलपुर से 19, मंडला (अजजा) से 14, बालाघाट से 13, मंडला (अजजा) से 14 और छिंदवाड़ा से 15 उम्मीदवार चुवानी मैदान में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा के 8, सीधी के 3, मंडला के 2, जबलपुर के 2 और बालाघाट के 4 उम्मीदवारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया है। इसके साथ ही पदाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इन सभी प्रत्याशियों के शपथ पत्र और बाकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पर पढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
18 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines