MP Lok Sabha Election 2024 C-Vigil App: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां तेजी के साथ प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। वहीं प्रदेश प्रशासन भी चुनाव की घोषणा के साथ शुरू हुए आचार संहिता को काफी सख्त है। इसी के साथ राज्य की आम जनता भी आचार संहिता को जागरूक हो गई है और सी-विजिल ऐप पर शिकायत कर प्रशासन की मदद कर रही हैं। अब तक इस ऐप पर कुल 173 शिकायतें मिली हैं। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी है।
ऐप पर 173 शिकायतों का समाधान
पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बाद से सी-विजिल ऐप पर कुल 173 शिकायतें मिली हैं, इन सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। पदाधिकारी ने प्रदेश की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर वह निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा कुछ देखते हैं तो वह इसकी शिकायत सीधे सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं। लोग सी-विजिल ऐप को बाकी ऐप की तरह ही गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप पर शिकायत करने के लिए नागरिक को बस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल ऐप पर अपलोड करना होगा। ऐप पर शिकायत की जाएगी और अगले 100 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 34 जिलों में पूरा हुआ EVM का फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
सी-विजिल ऐप करें शिकायत
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से आदर्श चुनाव आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों का समाधान करने के लिए सी-विजिल ऐप डेवलप किया गया है। सी-विजिल ऐप लोगों को चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की तरफ से वोटर्स को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े और जेवरात जैसी चीजों को बांटने से लेकर किसी पक्ष की तरफ से मतदाताओं को धमकाने तक की शिकायत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
18 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines