मध्य प्रदेश के 34 जिलों में पूरा हुआ EVM का फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के 34 जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने दी है।

MP Lok Sabha Election 2024

34 जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस पूरा

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीति पार्टियां चुनावी सभा और रैलियों के आयोजन-संबोधन में लगी हुई है। वहीं भारत निर्वाचन आयोग भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने अब तक राज्य के 34 जिलों में EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों) के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने दी है।

विज्ञापन

34 जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस पूरा

पदाधिकारी अनपुम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के 34 जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को गुरुवार दिन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के ऑथराइज्ड प्रतिनिधियों, संबंधित जिला कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में इन जिलों के अंदर EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा किया गया है। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन EVM को विधानसभा क्षेत्र वार के तहत अलॉट कर दिया गया। फिलहाल इन सभी EVM को विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन

इन जिलों में पूरा हुआ रेंडमाइजेशन प्रोसेस

राज्य के जिन जिलों में EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा किया गया है, उसमें बालाघाट, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, निवाड़ी, हरदा, अशोकनगर, सतना, शिवपुरी, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर, बैतूल, विदिशा, भोपाल और सीहोर शामिल हैं। जल्द ही बाकी के बचे जिलों खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, इंदौर, बड़वानी, रतलाम, आगर मालवा, गुना, शहडोल, झाबुआ, खरगौन, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच और पन्ना में भी EVM के फर्स्ट रेंडमाइजेशन प्रोसेस को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ