BJP Leader Sanjay Shukla Written a Letter To PM Modi: बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद से पूरे देश में हिंसा शुरू हो गई, जो समय के साथ लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालांकि, देश की स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की स्थापना की गई है। जब से शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा है, तब से ही उपद्रवियों ने हिंदुओं को अपना निशाना बना लिया है। हिंदुओं के घरों को आग लगाई जा रही है और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश हिंसा की कई वीडियो सामने आ रही हैं। इसी बीच, मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा नेता संजय शुक्ला ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है।
बांग्लादेश में भी हो सर्जिकल स्ट्राइक
भाजपा नेता संजय शुक्ला ने पीएम मोदी को लिखे लेटर में बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, ठीक उसी तरह से बांग्लादेश में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जाए, ताकि वहां के हिंदुओं को बचाया जा सके। बता दें कि संजय शुक्ला पहले कांग्रेस के विधायक थे और उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ चुनाव भी लड़ा है।
यह भी पढ़ें: ‘देश का विभाजन सबसे दुखद घटनाओं में से एक है’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
बढ़ते ही जा रहे है हिंदुओं पर हमले
बांग्लादेश की कुल आबादी 170 मिलियन है, जिसमें करीब 8 प्रतिशत आबादी हिंदू हैं। कहा जाता है कि बांग्लादेश का हिंदू समुदाय शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी का समर्थन करता है। जब से हसीना सरकार का तख्तापलट हुआ तब से हिंदुओं पर हमले बढ़ते ही जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
11 hrs agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
18 hrs ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
8 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
17 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
18 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
19 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines