Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले एक युवक को अनोखी सजा का ऐलान किया है। रायसेन निवासी फैजल उर्फ फैजान ने हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उसको हिरासत में लिया गया। ये मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंचा जहां पर उसे इस शर्त पर जमानत दी गई कि वह हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को तिरंगे को सलामी देगा।
21 बार ‘भारत माता की जय’ का नारा
भारत विरोधी नारे लगाए लगाने के इल्जाम में फैसल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में हाई कोर्ट ने उसे जमानत दी लेकिन कुछ शर्तों के साथ। कोर्ट ने कहा कि फैसल को भोपाल के एक पुलिस स्टेशन में महीने में दो बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी। जिस वक्त वह सलामी देगा उस वक्त 21 बार भारत माता की जय का नारा भी लगाएगा। जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल ने कहा कि ये शर्तें फैजल में जिम्मेदारी की भावना और देश के प्रति गर्व पैदा करने के लिए रखी गई हैं। कोर्ट ने भोपाल के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि ये भी देखा जाए कि फैजल राष्ट्रीय ध्वज और नारे के संबंध में जमानत की शर्तों को पूरा कर रहा है।
ये भी पढ़ें: 2 साल, 400 किलोमीटर का सफर; MP से चलकर छत्तीसगढ़ के इस टाइगर रिजर्व में पहुंची ये बाघिन
आपको बता दें कि फैजल को 17 मई को सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने के बाद हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उस पर दुश्मनी को बढ़ावा देने और सार्वजनिक सद्भाव में बाधा डालने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153 बी के तहत आरोप दर्ज किए गए।
फैजल के वकील ने बताया झूठा मामला
कोर्ट में फैजल के वकील ने दलील दी कि उसे झूठे केस में फंसाया गया है। हालांकि सुनवाई की शर्तों पर वकील ने कहा फैजल सहयोग कर रहा है और अदालत ने जो भी शर्तें रखी हैं वह उनका सख्ती से पालन करेगा। वहीं, अभियोजन पक्ष ने कहा कि फैसल की इस हरकत का उद्देश्य दुश्मनी भड़काना और राष्ट्रीय सद्भाव को खतरे में डालना था। आगे कहा गया कि अगर वह इस देश में खुश और संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी पसंद के देश में रहने का विकल्प चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने ट्वीट कर दी बधाई
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines