Madhya Pradesh: राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश में लूट डकैती को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश का ग्वालियर में शार्ट एनकाउंटर हुआ है, पुलिस और इंटरस्टेट बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। कैंसर पहाड़ी पर इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में बदमाश पर फायर किए। इसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, बदमाश की एक गोली से 1 आरक्षक भी घायल हो गया है। घायल आरक्षकों और बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
कॉन्स्टेबल हुआ घायल
ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को बदमाश के यहां पर होने की जानकारी मिली थी। बताया गया कि लूट और डकैती का आरोपी टेकनपुर के रास्ते फूलबाग चौराहे पर हॉस्पिटल में अपनी बहन को देखने के लिए आने वाला था। तभी क्राइम ब्रांच में कॉन्सटेबल जिनेंद्र गुर्जर अपने दो अन्य साथी पुलिसकर्मियों के साथ बदमाश को पकड़ने के लिए फूलबाग चौराहे पर पहुंचे। यहां पर बाइक सवार बदमाश को घेरने के दौरान गोलीबारी हो गई, जिसमें एक गोली कॉन्स्टेबल जिनेंद्र को जा लगी। इसके बाद बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कैंसर पहाड़ी की तरफ भाग निकला। दोनों पुलिस कर्मियों ने अपने अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए कॉन्स्टेबल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें: MP: बागेश्वर धाम में फिर बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक महिला की मौत, 10 घायल
पहाड़ी की तरफ पुलिस की घेराबंदी
इसके बाद एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच कृष्णा लालचंदानी ने बदमाश को पकड़ने के लिए डबरा, कंपू, पड़ाव और क्राइम ब्रांच थाना पुलिस की टीम बनाकर बदमाश की कैंसर पहाड़ी पर घेराबंदी की। पुलिस ने जब बदमाश को कैंसर पहाड़ी पर घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फिर से फायरिंग कर दी। बदमाश की तरफ से फायरिंग होने पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। ताबड़तोड़ पुलिस की फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया, लेकिन इस दौरान बदमाश का दूसरा साथी उदयवीर बाइक लेकर भागने में सफल हो गया।
कई जगह पर लूट को दिया अंजाम
घायल बदमाश को पकड़ने पर पता चला कि यह इंटरस्टेट बदमाश कौशल गुर्जर निवासी पारसेन का रहने वाला है। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बदमाश से एक कट्टा बरामद हुआ है। बदमाश ने राजस्थान के अजमेर, उज्जैन के नागदा, दतिया, ग्वालियर और अन्य जिलों में लूट और डकैती जैसी वारदात को अंजाम दिया है। अजमेर और नागदा पुलिस ने उस पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया। जबकि, पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश से उसके गैंग के साथियों और अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: MP: शहडोल में मूसलाधार बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, थाने में घुसा पानी; सामान हुआ जलमग्न
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines