गला घोंटकर मारा, बोला दिल का दौरा पड़ा; पुलिस जांच में सामने आया पत्नी की हत्या का सच

Gwalior Husband Killed Wife: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने पहले तो अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद ही पुलिस के पास चला गया और हार्ट अटैक की झूठी कहानी सुनाई।

Gwalior Husband Killed Wife

Gwalior Husband Killed Wife:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले तो अपनी पत्नी का गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद ही पुलिस के पास चला गया और अपनी पत्नी की हत्या को नेचुरल डेथ बताने लगा। उसने थाने में पुलिस को पत्नी के हार्ट अटैक की झूठी कहानी सुनाई। हालांकि, उसका झूठ पकड़ा गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को सुनाई हार्ट अटैक की कहानी

यह मामला ग्वालियर के मेहगांव का है। यहां मेहगांव के वायु नगर में रहने वाले रामनिज सिंह जादौन मंगलवार की शाम थाना महाराजपुरा पहुंचा। यहां उसने पुलिस को बताया कि वह मां त्रिमुखा कॉलेज का संचालक है। उसने आगे कहा कि उसकी पत्नी सुप्रिया को अचानक हार्ट अटैक आ गया है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलती है कि पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब डॉक्टरों ने पुलिस को शव की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि गला घोंटे जाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने बिना कोई देरी कीए आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और उसे पकड़ने के लिए उसके घर वायु नगर पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि वह पत्नी के शव का अंतिम संस्कार अपने गांव गया है। पुलिस की टीम मेहगांव रवाना हुई, वहां से भी आरोपी भाग निकला था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

अवैध संबंध का मामला

जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ में पता चला है कि मृतका के पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसके कारण अक्सर पति पत्नी के बीच तनाव रहता था। मृतका के मायके वालों को मानना है कि इसी कारण से आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। मृतका के पास दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा। जब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया तब घर में सभी सो रहे थे। फिलहाल में पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ