Girl Child Death due to Anesthesia Injection: 4 साल की बच्ची को फ्रैक्चर हुआ। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए कहा। ऑपरेशन टेबल पर एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई और उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना से बच्ची का पिता इतना भड़का गया कि वह उसके शव को लेकर बैठ गया और पोस्टमार्टम नहीं करने दिया।
उसने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से केस दर्ज करने और डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। साथ ही डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:2 को उम्रकैद, मुख्य आरोपी बरी…Narendra Dabholkar हत्याकांड में 11 साल बाद आया अहम फैसला
खेलते-खेलते गिर गई थी बच्ची
घटना मध्य प्रदेश के बदनावर शहर की है। पीड़ित पिता का नाम धर्मेंद्र राठौर है और मरने वाली बच्ची की पहचान 4 वर्षीय जियांशी के रूप में हुई। बदनावर थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने लिखित शिकायत दी है। उसने JTP सरदार पटेल नामक प्राइवेट अस्पताल के एक डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
धमेंद्र ने अपने बयान में बताया कि उसकी बेटी खेलते-खेलते गिर गई थी। वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टर ने हाथ में फ्रैक्चर बताया और कच्चा पट्टा चढ़ाकर ऑपरेशन करने की सलाह दी। वे हंसती-खेलती बच्ची को गुरुवार सुबह अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने उसे कुछ खाना-पीना देने से मना किया था। ऑपरेशन थियेटर ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा दिया।
एंबुलेंस छोड़कर ड्राइवर भाग गया
धर्मेंद्र ने बताया कि एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देने के बाद कुछ ही मिनट में डॉक्टर बाहर आया और बोला कि बच्ची की हालत ठीक नहीं है। वह झटके ले रही है। उसे रतलाम ले जाना पड़ेगा और यह कहते हुए उसने बच्ची को रतलाम रेफर कर दिया। धर्मेंद्र एंबुलेंस में बच्ची को लेकर रतलाम के लिए निकला, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह देखकर एंबुलेंस का ड्राइवर मौके से भाग गया।
वह किसी तरह लिफ्ट लेकर बच्ची का शव लेकर बदनावर वापस आया। वह इकलौती बेटी थी, लेकिन एक फ्रैक्चर और इंजेक्शन ने उसकी जान ले ली। आरोप हैं कि डॉक्टर ने इलाज करने में लापरवाही बरती। कच्चा पट्टा लगाने से हालत खराब हुई कि ऑपरेशन की नौबत आई। फिर उसने जो इंजेक्शन दिया, हो सकता है कि वह एक्सपायरी डेट का हो, जिसने बच्ची की जान ले ली।
यह भी पढ़ें:UP के अलीगढ़ में ट्रिपल मर्डर; 2 हत्याएं करके भागा आरोपी गांव वालों ने पीट-पीट कर मार डाला
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
22 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines