हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हैवानियत की हदें पार! रेप के आरोपी की गर्भवती पत्नी से क्रूरता, गैंगरेप कर जलाया

Madhya Pradesh Gang Rape Case : एमपी के मुरैना में एक गर्भवती महिला अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली औरत के घर समझौता करने गई थी। इस दौरान दोनों के बीच बात नहीं बनी तो औरत के घर में मौजूद तीन लोगों ने गर्भवती के साथ गैंगरेप किया और फिर उसे जला दिया। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gujarat Rape Cases Record

Madhya Pradesh Gang Rape Case : मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपियों ने गर्भवती महिला के साथ पहले गैंगरेप किया और फिर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। आग से पीड़िता 80 फीसदी झुलस चुकी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहीं यह मामला पारिवारिक विवाद तो नहीं है, इसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

यह घटना मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के पास स्थित चांदपुर गांव की है। जिस गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप हुआ है, उसका पति पहले से दुष्कर्म का आरोपी है। यह पीड़िता समझौता करने के लिए पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर गई थी। इस दौरान दूसरी महिला से समझौता तो नहीं हुआ, लेकिन इस दौरान तीन लोगों ने रेप के आरोपी की पत्नी को पकड़कर उसके साथ गैंगरेप किया।

यह भी पढे़ं : Ujjain Minor Rape Case: महाकाल थाने के इंस्पेक्टर ने दिखाई दरियादिली, नाबालिग रेप पीड़िता को लेंगे गोद

विज्ञापन

पीड़िता ने महिला और तीन लोगों पर जलाने का लगाया आरोप

जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगी दी, जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई है। झुलसी महिला को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त पीड़िता का एक वीडियो बनाया गया, जिसमें वह कह रही है कि पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर दूसरी महिला और तीन लोगों ने उसे जला दिया।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : Delhi Minor Rape Case में चौंकाने वाला खुलासा, दुष्कर्म से पहले अफसर खिलाता था नशीला पदार्थ; पत्नी डंडों से पीटती थी

विवाद नहीं सुलझा तो तीन लोगों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन

इसे लेकर अंबाह थाने के इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने कहा कि पीड़िता गांव में उस महिला से समझौता करने गई थी, जिसने उसके पति पर रेप का आरोप लगाया था। इस दौरान विवाद सुझलने के बजाए महिला के घर में मौजूद तीन लोगों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पति ने पुलिस को पत्नी के बयान वाला वीडियो सौंप दिया है।

यह भी पढे़ं : Delhi Rape Case: पुलिस के हाथ लगी नई CCTV फुटेज, कैमरे में कैद हुई अफसर की नई ‘करतूत’

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने पीड़िता दर्ज किया बयान

आपको बता दें कि जो महिला जली है, उसके पति के खिलाफ जनवरी में रेप का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। ऐसे में दोनों महिला के परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था। झुलसी महिला ने मजिस्ट्रेट को अपने बयान दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola