Ujjain Minor Rape Case: महाकाल थाने के इंस्पेक्टर ने दिखाई दरियादिली, नाबालिग रेप पीड़िता को लेंगे गोद
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ujjain Minor Rape Case: मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। इतना ही नहीं अर्द्धनग्न हालत में खून से लथपथ बच्ची लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। इस मामले में उज्जैन पुलिस ने एक ऑटो चालक सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उज्जैन के एसपी सचिन शर्मा ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।
मामला उज्जैन के थाना महाकाल थाना क्षेत्र की है। इस घटनाक्रम में ताजा जानकारी के अनुसार थाना महाकाल के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने कहा है कि वे रेप पीड़िता बच्ची को गोद लेंगे। इस दौरान वे उसकी पढ़ाई लिखाई और परवरिश का पूरा खर्चा उठाएंगे। थाना प्रभारी के इस कदम की स्थानीय लोगों समेत सभी ने प्रशंसा की है।

इंस्पेक्टर अजय वर्मा, महाकाल थाना प्रभारी।
बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ था और वह सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी। बुधवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन किया। इसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, स्थिर है। घटना के बाद भारी जन आक्रोश के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: