Former CM Kamal Nath Statement Over Shivraj Chouhan Government: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज चौहान सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार फैलाने, नर्सिंग छात्रों पर अत्याचार करने और नौजवानों के भविष्य को बर्बाद करने जैसे आरोप लगाए हैं। हालांकि मध् यप्रदेश में विधानसभा सभा के चुनाव होने हैं और लोकसभा चुनाव भी करीब हैं, ऐसे समय में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान सरकार पर आरोप लगाना काफी दिलचस्प हो जाता है।
युवाओं का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया
कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार ने मध्य प्रदेश के नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद कर दिए हैं। कमलनाथ ने नर्सिंग कॉलेज को मुद्दा बनाते हुए कहा कि पहले तो शिवराज सरकार ने नर्सिंग कॉलेज में मान्यता देने, फैकल्टी की नियुक्ति करने, एडमिशन करने और डिग्री देने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया और अब न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने एक घटना को याद दिलाते हुए लिखा कि जबलपुर में प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों ने प्रदर्शन किया। अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों पर वाटर कैनन का उपयोग करके शिवराज सरकार ने तानाशाही चेहरा उजागर कर दिया। कमलनाथ ने शिवराज सरकार को तानाशाह बताते हुए नर्सिंग छात्रों के ऊपर वाटर कैनन के उपयोग की निंदा की।
कॉलेजों की मान्यता में फर्जीवाड़ा करने का आरोप
कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज से पूछना चाहता हूं कि सजा फरियादी को मिलनी चाहिए या अपराधी को? कमलनाथ ने छात्रों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि असली अपराधी तो आप हैं। आप जिन छात्रों पर वाटर कैनन चला रहे हैं, वह तो पीड़ित हैं। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कॉलेजों की मान्यताओं में फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि आपने फर्जी कॉलेजों को मान्यता दी और उससे नर्सिंग घोटाला हुआ। 3 साल से परीक्षाएं न होने से छात्र परेशान हो रहे हैं और अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के छात्र आपसे पूछ रहे हैं कि आपको इस अपराध के लिए क्या दंड दिया जाए? वे जानना चाहते हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव में अलर्ट रहने की चेतावनी
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार से तीखे शब्दों में पूछा कि नर्सिंग घोटाले के सूत्रधार आप नहीं तो और कौन है? अगर आप सूत्रधार नहीं हैं तो आपने आज तक संबंधित विभाग के मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया? अगर आप सूत्रधार नहीं है तो आखिर कैसे 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेज को गलत तरीके से मान्यता मिल गई? कमलनाथ ने शिवराज सरकार से नर्सिंग घोटाले में उनके भ्रष्टाचार का रेट कार्ड भी पूछ लिया? इसके साथ ही अंत में पोस्ट का सार लिखते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी याद रखिए नर्सिंग छात्रों के साथ आपने जो अन्याय और भ्रष्टाचार किया है, उसका हिसाब बहुत जल्द मध्य प्रदेश की जनता करने वाली है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines