Madhya Pradesh News: खरगोन में हादसे की शिकार एक तेल के टैंकर में भीषण आग लग गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को बिस्तान थाना क्षेत्र के अंजनगांव गांव के पास तेल टैंकर हादसे की शिकार हुई। घटना सुबह करीब छह बजे की है और टैंकर इंदौर से खरगोन की ओर जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, अंजनगांव गांव के पास मोड़ पर तेल का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गई। खरगोन एसडीएम ओम नारायण सिंह ने कहा कि जैसे ही टैंकर गांव के पास पलटा, आसपास के ग्रामीण वहां से तेल लेने के लिए मौके पर जमा हो गए। इस दौरान टैंकर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया।
वहीं खरगोन विधायक रवि जोशी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल करीब 15 लोगों को इंदौर रेफर कर दिया गया है जबकि करीब 10 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से घायलों और मृतक के परिवार को राहत राशि मुहैया कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “इंदौर से खरगोन जा रहे एक टैंकर के बिस्तान थाना अंतर्गत अंजनगांव के पास पलट जाने की दुखद खबर मिली, जिसमें कई लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
सीएम ने आगे ट्वीट कर लिखा, “दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए प्रशासन की ओर से समुचित इंतजाम किए गए हैं। मौके पर जिलाधिकारी व एसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मैं लगातार संभागीय आयुक्त व कलेक्टर के संपर्क में हूं।”
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
13 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines