Madhya Pradesh Farmer Success Story: आपने वह कहावत तो सुनी होगी कि ‘परिवर्तन ही संसार का नियम है’ और जो व्यक्ति समय के साथ बदलना सीख जाता है, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर के ग्राम ऐंतहार में रहने वाले एक किसान ने परंपरागत खेती को छोड़कर वीएनआर अमरूद बागवानी शुरू की और अब उसी से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
परंपरागत खेती को छोड़कर शुरू की बागवानी
इन दिनों देश के किसानों में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देते हुए देश के कई किसान अपनी परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी कर रहे हैं और लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। इन्हीं लखपति किसानों की सूची में ग्राम ऐंतहार के रहने वाले किसान डीपी शर्मा भी शामिल हो गए हैं। किसान डीपी शर्मा वीएनआर अमरूद के बगीचे से हर साल लाखों रुपये कमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एजुकेशन सिस्टम बदलेगा, मोहन यादव सरकार ने प्लान तैयार किया, जानें क्या होंगे फायदे?
सफलता की कहानी किसान की जुबानी
किसान डीपी शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र और उद्यानिकी विभाग से मिले सुझाव से उन्होंने परंपरागत खेती को छोड़कर वीएनआर अमरूद का बगीचा लगाया। आज उनके इस बगीचे में 550 अमरूद पेड़, 100 करौंदा के पौधे, 50 नींबू के पेड़ और 11 कटहल पेड़ हैं। डीपी शर्मा ने बताया कि उनके बगीचे में उद्यानिकी विभाग भिंड की तरफ से ड्रिप इरिगेशन सिस्टम भी लगवाया गया है। बता दें कि ड्रिप से पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी और खाद देने में मदद मिलती है। किसान डीपी शर्मा ने बताया है कि आज बगीचे में वीएनआर अमरूद की पैदा बहुत ज्यादा है, एक अमरूद का वजन 400 ग्राम से लेकर 650 ग्राम तक है। डीपी शर्मा के मानने तो बागवानी में पानी की काफी बचत होती है। इसलिए बागवानी करना खेती के मुकाबले में एक अच्छा विकल्प है।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
14 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
18 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines