Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023: 'लाड़ली बहना' बनी भाजपा के लिए संजीवनी, देखें Axis my India के एग्जिट पोल

MP Election Exit Poll Result 2023: एमपी में 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार 2018 की तुलना में 1.30 प्रतिशत वोटिंग अधिक हुई है।

Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023

Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023

विज्ञापन

MP Election Exit Poll Result 2023: एमपी में 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। एमपी में इस बार भी बंपर वोटिंग हुई थी। इस बार 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो 2018 की तुलना में 1.18 फीसदी अधिक था। जिसमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा थी। ऐसे में दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है, लेकिन किस पार्टी की सरकार बनेगी इसका खुलासा तो 3 दिसंबर को ही होगा।

हालांकि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने इस बार सीएम के चेहरे का ऐलान नहीं किया था हालांकि माना जा रहा है कि चुनाव में अगर भाजपा जीतती है तो शिवराज सिंह एक बार फिर सीएम बन सकते हैं।  एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार भाजपा को एमपी में 140 से 162 सीटें तो कांग्रेस को 68-90 सीटें मिलने का अनुमान है।

Advertisment

निमाड़ में बीजेपी ने मारी बाजी

एमपी में एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार निमाड़ 18 सीटों पर भाजपा को 48 फीसदी तो कांग्रेस 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं निमाड़ की 18 में से 12 सीटों पर भाजपा तो कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती है।

विज्ञापन

News 24 Live (English): https://news24online.com/

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल रीजन में भाजपा को बढ़त

सर्वे के अनुसार भोपाल में भाजपा को 51 फीसदी, कांग्रेस केा 42 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। भोपाल रीजन में विधानसभा की 20 सीटें आती है। इसमें से भाजपा को 12 तो वहीं कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती है।

विज्ञापन

बात करें बुंदेलखंड की तो सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा को 45 फीसदी और कंाग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है। वहीं अगर यही वोट प्रतिशत सीटों में बदलता है तो भाजपा को 18 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ