विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में शामिल होने का दौर भी जारी है। इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की बड़वाह से विधायक सचिन बिरला ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के पदाधिकारियों के सामने बिरला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें, बिरला ने एक साल पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद आज उन्होंने औपचारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ले ली है। बीते दिनों ही अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी की बेटी मोनिका बट्टी ने भी भोपाल पहुंचकर सीएम शिवराज के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली थी।
यह भी पढ़ें- दर्शन करके लौट रहे थे, रास्ते में मिली ‘मौत’…30 फीट नीचे गिरे, कार ने पलटियां खाई, 2 की जान गई
कांग्रेस ने साधा निशाना
सचिन बिरला के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने कहा कि उनको अपनी विधायकी जाने का डर था, इसलिए अब बीजेपी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने तंज कसते हुए कहा कि अपनी विधायकी को बचाने और विधायकी पेंशन को बंद होने से रोकने के लिए बिरला इतने समय तक रुके रहे। लेकिन आने वाले समय में उनको बहुत दुख होने वाला है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने वाली है।
बड़वाह से हैं विधायक
सचिन बिरला 2018 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर पहली बार खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा से विधायक बने, लेकिन 2021 से बीजेपी के साथ हैं। वहीं, औपचारिक रूप से कांग्रेस छोड़ने के बाद सचिन बिरला ने कहा कि मैं सभी जगहों से त्यागपत्र देकर आया हूं और मैं पूरे मन से भाजपा में शामिल हुआ हूं। मुझे पार्टी आगे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाता हुआ नजर आऊंगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
15 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
16 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
16 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines