दर्शन करके लौट रहे थे, रास्ते में मिली 'मौत'...30 फीट नीचे गिरे, कार ने पलटियां खाई, 2 की जान गई

Khargone Road Accident, Khargone Accident, Madhya Pradesh Accident, Khargone News, Madhya Pradesh News

Khargone Road Accident: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में दो कि मौत हो गई है वहीं, छह लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना उस वक्त हुई जब बड़वाह काटकूट मार्ग पर बरझर के पास ओंकारेश्वर जा रहा वाहन अंधेरे में बिना रेलिंग की पुलिया से लगभग 30 फीट नीचे गिर गया।

विज्ञापन

दर्शन के बाद ओंकारेश्वर जा रहे थे युवक

यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि युवाओं से भरा वाहन ओखला में ओखलेश्वर हनुमान के दर्शन के बाद महिंद्रा एक्सयूवी वाहन से ओंकारेश्वर जा रहा था। हादसे के वक्त हुई जोरदार आवाज के बाद आस-पास के लोग दौड़े और कांच व दरवाजा तोड़कर आठ लोगों को निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी गिरने के बाद कई पलटी खाई थी, उसके बाद ग्रामीणों ने उसे सीधा कर लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

परिचितों ने पहुंचाया अस्पताल 

इसी दौरान उन्हीं के परिचित जो अन्य वाहनों से पीछे आ रहे थे। वे सभी घायलों को बड़वाह शासकीय अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने कुणाल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ देर बाद एक अन्य युवक आकाश जाट की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही नवागत एसडीओपी अर्चना रावत भी सिविल अस्पताल पहुंची। हादसे में घायलों को इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया है। गाड़ी में सवार सभी लोग इंदौर के बताए जा रहे हैं। इनके साथ दो अन्य गाड़ियों में भी युवक थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ