मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Madhya Pradesh: खंडवा कृषि कॉलेज में पदस्थ मौसम वैज्ञानिक ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मात्र कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं जिसका केंद्र खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 66 किलोमीटर दूर अमरावती जिले में है।

Madhya Pradesh News, earthquake, मध्यप्रदेश, ताजा खबर, Latest News

मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके

विज्ञापन

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप तीव्रता 3.8 रही। इसका केंद्र महाराष्ट्र का अमरावती रहा है। ये झटके रात 9 बजकर 57 मिनट पर लोगों को महसूस हुए जब अचानक कंपन हुआ। इसका असर करीब 30 सेकंड के आसपास तक रहा हैं।

कमजोर झटके ने लोगों में की दहशत पैदा

खंडवा में बुधवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। खंडवा कृषि कॉलेज में पदस्थ मौसम वैज्ञानिक ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मात्र कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं जिसका केंद्र खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 66 किलोमीटर दूर अमरावती जिले में है। अभी तक कहीं भी किसी भी तरह की जान और माल की नानी की सूचना नहीं है। यह झटका भले ही कमजोर रहा, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisment

इन ग्रामीण क्षेत्रों में झटके किए गए महसूस

खण्डवा जिले के पंधाना में झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है।मौसम विशेषज्ञ के अनुसार भूकंप का केंद्र 66 किलोमीटर दूर एमपी और महाराष्ट्र की बार्डर पर रहा हैं। खंडवा के पंधाना के ग्राम कोहदड, बोरगांव, रुस्तमपुर सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।


इसलिए लगे भूकंप के झटके

मौसम विशेषज्ञ गुप्ता ने बताया कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा हुई है। इसके कारण जमीन में पानी के जमा होने और भीतर की परतों में बने एयर मूवमेंट ने इस भूकंप जैसी स्थिति को जन्म दिया। उन्होंने इसे “मध्यम गति का भू-गति झटका” बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ