सांसद प्रचार में बिजी, घर में घुस गए चोर; मध्य प्रदेश के देवास की घटना, पुलिस खंगाल रही CCTV

MP Mahendra Singh Solanki House Thievery: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच सांसद के घर में चोरी होने की घटना से मध्य प्रदेश में हलचल मची हुई है। सांसद प्रचार में व्यस्त है और परिवार बाहर गया था, पीछे से चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया।

Madhya Pradesh Devas MP Mahendra Singh Solanki House Thievery

Madhya Pradesh Devas CSP

विज्ञापन

राहुल परमार, देवास

MP Mahendra Singh Solanki House Thievery: सांसद चुनाव प्रचार में बिजी हैं और पीछे से घर में घुसकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना मध्य प्रदेश के देवास की है। CSP दिशेष अग्रवाल ने चोरी होने की पुष्टि की। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि क्या सामान चोरी हुआ और कितना हुआ? लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों ने घर का मेन गेट खुला देखा तो अंदर गए और पता चला कि सारा सामान बिखरा हुआ है। पड़ोसियों ने सांसद को फोन करके बताया। इसके बाद सांसद का परिवार भी मौके पर पहुंचा, क्योंकि वह बाहर गया हुआ था। इस बीच पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। जानकारी मिलते ही देवास पुलिस मौके पर पहुंची। CSP दिशेष अग्रवाल ने भी मौके पर आकर जायजा लिया और चोरी होने की पुष्टि करते हुए जानकारी दी।

विज्ञापन

अभी नुकसान की जानकारी नहीं मिली

CSP अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने देवास-शाजापुर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी के घर के दरवाजे का नकूचा तोड़ा और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल घर से क्या चोरी हुआ है और कितना सामान चोरी हुआ है? आदि के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस घर के अंदर फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटा रही है। परिजनों के चेक करने के बाद ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है? घर में लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। सांसद का फोन आते ही नगर पुलिस अधीक्षक सहित देवास पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है। सांसद चुनाव प्रचार के चलते बाहर हैं। वहीं बाकी परिवार भी किसी काम से बाहर गया हुआ था। खाली घर होने के कारण चोर ताला तोड़कर वारदात कर गए।

विज्ञापन

लोगों को रेकी करके चारी करने का शक

देवास के लोगों का कहना है कि शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। शहर के पॉश इलाकों में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने देवास-शाजापुर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी के घर को ही निशाना बना दिया। सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी तथा उनका परिवार किसी कार्य से बाहर गया हुआ है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में धावा बोल दिया। पिछले कई दिन से शहर में नकाबपोश चोर रेकी कर रहे हैं और चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को चोरों के गैंग का पता लगाकर उन्हें पकड़ना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ