वोटिंग के दिन विधायक की मौत; जानें कौन थे हरियाणा के निर्दलीय MLA दौलताबाद, जिन्होंने अस्पताल में तोड़ा दम

Haryana MLA Rakesh Daultabad Demise: हरियाणा के गुरुग्राम से निर्दलीय राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

Haryana Gurugram Independent MLA Rakesh Daultabad Passed Away

Haryana Gurugram Independent MLA Rakesh Daultabad

MLA Rakesh Daultabad Passed Away: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग के बीच हरियाणा में निर्दलीय विधायक की मौत हो गई है। मृतक विधायक का नाम राकेश दौलताबाद है, जो गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक थे। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 11 बजे गुरुग्राम के ही पालम विहार मणिपाल अस्पताल में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान के बीच विधायक का निधन होने से भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि दौलताबाद ने निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा को समर्थन दिया हुआ था और मुख्यमंत्री बदलने पर भी सरकार का साथ नहीं छोड़ा था। ऐसे में भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने विधायक दौलताबाद के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद खबर है। भगवान उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दें। वह अपने क्षेत्र में बहुत सक्रिय थे और विशेषकर शिक्षा क्षेत्र के लोगों के सभी मुद्दे उठाते थे।

CM नायब सैनी ने शोक जताते हुए कहा कि राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को दुख सहने की ताकत दें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा ने भी संवदेना व्यक्त की और कहा कि राकेश दौलताबाद के निधन की खबर अचानक सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन थे राकेश दौलताबाद?

राकेश दौलताबाद ने विधानसभा चुनाव 2019 गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीता था। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2014 भी जीता था, लेकिन राव नरबीर सिंह ने उन्हें हरा दिया था। वहीं 2019 में निर्दलीय विधायक बनने के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा करके खट्टर सरकार बनने में योगदान दिया था। वहीं उन्होंने इतनी शिद्दत से भाजपा का साथ निभाया कि मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी वह साथ नहीं छूटा। उन्होंने बिना किसी शर्त के भाजपा को समर्थन दिया था। दौलताबाद कोरोना काल में अपने लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर चर्चा में आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ