फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, 6 गंभीर घायल; छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण हादसा

Chhattisgarh Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं हादसास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

Chhattisgarh Factory Blast

Chhattisgarh Factory Blast

योगेश सिंह राजपूत, कोरबा

विज्ञापन

Chhattisgarh Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ में एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मलबे के नीचे फैक्ट्री में काम कर रहे लोग दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ा।

विज्ञापन

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में 7 घायलों को लाया गया था। 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। वहीं लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया था। ब्लास्ट बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में बनी फैक्ट्री में हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग दौड़े आए।

विज्ञापन

घायलों का हालत खतरे से बाहर

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा और SDM समेत प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। कलेक्टर ने धमाके पुष्टि की और बताया कि हादसे में मरने वाले की पहचान 50 वर्षीय सेवक राम के रूप में हुई है। घायलों में 26 वर्षीय रवि कुमार कुर्रे, 25 वर्षीय नीरज यादव, 27 वर्षीय चंदन कुमार, 26 वर्षीय मनोहर यादव, 26 वर्षीय इंद्रकुमार रघुवंशी, 47 वर्षीय दिलीप ध्रुव शामिल हैं।

विज्ञापन

वहीं लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। एक घायल के परिजन ने आरोप लगाया कि हादसे के 3 घंटे बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा आए। 4 घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। मलबा हटाने का काम भी शुरू नहीं हुआ है। लापरवाही बरती जा रही है। मलबे के नीचे लोग दबे हो सकते हैं। फैक्ट्री में करीब 800 लोग काम करते हैं, लेकिन अभी तक सभी कन्फ्यूज हैं।

विज्ञापन

डिप्टी CM ने हादसे पर जताया शोक

बेमेतरा हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि बेरसी में अत्यंत हृदय विदारक घटना हुई है। लगातार प्रसाशन के संपर्क में हूं। एसपी से बात हुई है। राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी आसपास के जिलों से बुलाई गई हैं। हर संभव प्रयास प्रशासन के तरफ से किया जा रहा हैं। मलबे में भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ