Randeep surjewalas tweet on indore rape case: इंदौर में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि सरकार मध्य प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही। हर दिन दरिंदगी और दुराचार का शिकार बेटियां हो रही हैं। लेकिन मगर मध्य प्रदेश को बेटियों के लिए सबसे डरावना और खतरनाक राज्य बनाने वाले सीएम बेटियों की चीखों और न्याय की गुहार को हर दिन केवल अपने झूठ के शोर से दबाने की साज़िश में लगे रहते हैं।
यह भी पढ़ें-Bollywood Actress हादसे का शिकार, डंपर से टकराईं फेरारी-लेंबोर्गिनी कारें; पति-पत्नी की मौत
इंदौर में एक नाबालिक बेटी से भाजपा नेत्री का बेटा बार-बार रेप करता रहा। मगर न्याय मिलना तो दूर, पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी एक थाने से दूसरे थाने में भटकती रही। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा का एक दिन भी सत्ता में रहना प्रदेश की बेटियों के लिए खतरे से खाली नहीं है। मध्य प्रदेश से भाजपा की विदाई में ही बेटियों की सुरक्षा और भलाई है।
कोचिंग लेने आती थी पीड़िता
इससे पहले एक लड़की ने भाजपा नेत्री के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए थे। नाबालिग लड़की ने अपनी आपबीती में कहा था कि वह जब कोचिंग लेने जाती है, तो आरोपी बाहर मिलता है। वह घूरता है। एक दिन आरोपी ने उससे प्यार करने की बात कही और गाड़ी में बैठने का दबाव बनाया। मैंने नाराजगी जताई। कई बार आरोपी मेरे लिए गिफ्ट भी लेकर आया। जिसके बाद दोनों ने अपने नंबर शेयर किए। फोन पर बात होने लगी। आरोपी उसे घुमाने के लिए भी बाइक पर ले गया। 28 फरवरी 2023 को आरोपी नंदानगर के गणेश मंदिर ले जाने के बाद परिवार से मिलाने की बात कहने लगा। इसके बाद 1 मार्च को कोचिंग सेंटर के बाहर से पैदल अपने घर ले गया। जहां पर कोई नहीं था।
चाकू दिखाकर की गई थी जबरदस्ती
यहां आरोपी ने चाकू दिखाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उससे रेप किया। बाद में आरोपी कई बार अकेले में ले जाता, बार-बार रेप करता। जिसके बाद पेट में दर्द हुआ, तो अपनी बुआ को पूरी बात बताई। जिसके बाद घरवालों ने चेकअप करवाया, तो गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने आरोपी के बारे में पूछा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines