Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खरगोन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल में टीचर ने ही पिस्तौल निकालकर शिक्षकों और शिक्षा अधिकारी को धमकाने की कोशिश की। जानिए क्या है पूरा मामला।
दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सीएम राइज स्कूल में एक टीचर को जब नोटिस मिला तो वह खुद को संभाल नहीं पाया और गुस्से में स्कूल के अंदर ही पिस्तौल निकालकर बाकी शिक्षक पर ही तान दी। उसका गुस्सा यहां नहीं थमा, उसके बाद वह बीईओ कार्यालय पहुंचा और पिस्तौल निकालकर धमकाने लगा।
यह भी पढ़ें: ‘कुछ तो बात होगी कि हम बेवफा हुए…’, बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले सुरेश पचौरी
क्या है पूरा मामला?
सीएम राइज स्कूल के शिक्षक पराग सांवले पर आरोप था की वह अक्सर स्कूल शराब के नशे में आते थे। जब इस मामले को लेकर विकासखंड कार्यालय से नोटिस भेजा गया तो उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया और शिक्षकों व शिक्षा अधिकारी को पिस्तौल दिखाकर धमकाने की कोशिश की। इस मामले पर सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने संज्ञान लिया और सीएम राइज स्कूल के टीचर पराग सांवले को सस्पेंड कर दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि ज्यादातर कर्मचारी शिक्षक पराग सांवले से डरते थे। जब गुरुवार को कर्मचारी उन्हें नोटिस देने पहुंचा तो वह गुस्से से भर गए और पिस्तौल निकाल ली। इसे देख स्कूल के सभी कर्मचारी डर गए।
यह भी पढ़ें: सुरेश पचौरी कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस के 10 नेताओं के साथ थामा बीजेपी का दामन
नोटिस भेजा तो डराया और धमकाया
विकासखंड शिक्षा अधिकारी सेगांव संदीप कापरनीस ने जानकारी दी कि 7 मार्च को सीएम राइज सेगांव में प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे पराग सांवले को आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त ने सस्पेंड किया है। सांवले पर आरोप था कि वह शराब पीकर स्कूल आते थे। इस वजह से उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पत्र जारी किया गया तो उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया। इस वजह से उन्होंने सीएम राइज स्कूल और वीडियो कार्यालय में पिस्तौल दिखाकर डराया और धमकाया।
संबंधित खबरें
शिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
13 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 hr agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
21 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
21 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
22 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
22 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines