CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को ताल नगर में रोड शो का आयोजन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को कई मुद्दों आड़े हाथ लिया। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को राम विरोधी भी बताते हुए कहा कि कई सालों तक प्रभु श्रीराम के काम में अड़ंगा लगाने वाले अब राम की भक्ति कर रहे है।
सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर वार
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल मुस्कुरा रहे हैं, अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, अब भगवान कृष्ण अपने गो भक्तों को मथुरा बुला रहे हैं। इतना ही नहीं सीएम मोहन यादव ने आलोट नाके पर पहुंचकर नुक्कड़ सभा में भी हिस्सा लिया। नुक्कड़ सभा में सीएम ने कांग्रेस की शिशुपाल से तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस व विपक्ष के नेता भाजपा को दिन-रात गाली दे रहे हैं। आप इनके पाप का घड़ा भरने वाला है। सीएम मोहन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी शिशुपाल की सौ गालियां सुनी, जैसे ही सौ गाली पूरी हुई। शिशुपाल का काम तमाम कर दिया।
यह भी पढे़ं: कांग्रेस पर भड़के सीएम मोहन यादव, आंतकी हमले को बताया था ‘भाजपा का स्टंट’
अतिथि शिक्षकों ने सौंपा सीएम को ज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने से बने हुए हैं। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने उज्जैन से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के लिए वोट की अपील की। इस मौके पर प्रदेश के अतिथि शिक्षकों ने सीएम मोहन यादव को ज्ञापन देकर नियमिति कारण की मांग की।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
4 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
5 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
8 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines