CM Mohan Yadav Targets Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, मुंबई और हरियाणा में चुनावी सभाओं को सबोधित कर चुके हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव सोमवार को वेस्ट दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को ‘बेमेल जोड़ी’ बताया है।
सीएम मोहन यादव का तंज
सीएम मोहन यादव ने यूपी में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि ये सब ‘बेमेल जोड़ी’ है, इसका कोई तालमेल नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने हमेशा कांग्रेस से नफरत की थी। इसके अलावा उन्होंने तो खुद प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी जी को शुभकामना दी थी। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की दोस्ती को लेकर कहा कि अभी ये अवसर परस्ती की दोस्ती कितनी चलेगी, हम भी देखेंगे।
यह भी पढ़ें: पुणे हाई प्रोफाइल हिट एंड रन मामले में बड़ा अपडेट, अश्विनी समेत 2 को कुचलने वाले नाबालिग के जमानत का विरोध
पहले संविधान को समझ लें
राहुल गांधी द्वारा सभाओं में संविधान दिखाने के बारे में सीएम मोहन यादव ने कहा कि वह जो संविधान दिखा रहे हैं, वह संविधान ही गलत है। मूल संविधान, बाबा साहब का संविधान ब्लू बुक में है। यह एक बड़ी किताब है, जिसमें भगवान राम की फोटो भी लगी हुई है। उस संविधान के बजाय दूसरी कोई किताब दिखाकर मूल संविधान और बाबा साहब की आत्मा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे पहले संविधान को समझ लें, उनकी दादी ने संविधान को अलग करके देश में आपातकाल लगाया था।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
14 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
19 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
21 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines