Madhya Pradesh Revenue Maha Abhiyan-2.0: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान- 2.0 चलाया किया जा रहा है। इस महा अभियान के तहत राज्य के सभी लंबित राजस्व मामलों को समय-सीमा के अंदर समाधान होगा। राजस्व महा अभियान- 2.0 की शुरुआत के पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके तहत अधिकारियों को कुछ खास निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन ने कहा कि किसानों और आमजन की सहुलियत के लिए पटवारी और मैदानी टीम मुख्यालय पर रह कर अपनी जिम्मेदारियों निभाएंगे। इसके अलावा अभियान के तहत डिजिटल क्रॉप भी किया जाएगा। इसलिए सभी राजस्व मामलों का गंभीरता के साथ समय-सीमा समाधान किया जाए।
सीएम मोहन का निर्देश
प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि निर्देश के अनुसार अभियान में अविवादित नामांतरण मामलों का समाधान 30 दिनों के अंदर हो जाना चाहिए। वहीं, विवादित नामांतरण मामलों का निराकरण 150 दिन में कर दिया जाएगा। वहीं, बंटवारे जुड़े मामलों का समाधान 90 दिनों में किया जाएगा। बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा 90 दिन है और सीमांकन मामलों का निराकरण 45 दिन में होना चाहिए। इसके साथ ही राजस्व मंत्री ने बताया कि राजस्व महा अभियानके तहत अच्छा काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने ऑनलाइन वीडियो पर सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
फसलों का डिजिटल सर्वे
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान में 1 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक प्रदेश की सभी फसलों का डिजिटल (क्रॉप) सर्वे किया जाएगा। इसके लिए योग्य युवाओं को चुना जाएगा, जो किसानों के खेत पर जाकर फसल का फोटो खींचकर उसकी जानकारी आरसीएमएस पोर्टल पर अपडेट करेंगे। इस काम के लिए चुने गए युवाओं को 25 जुलाई तक काम की ट्रेनिंग दी जाएगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines