CM मोहन यादव ने ऑनलाइन वीडियो पर सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित जन संवाद शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। यहां उन्होंने ऑनलाइन लोगों की समस्याएं सुनी।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरी तत्परता के साथ राज्य के विकास के काम में लगे हुए हैं। इसी के तहत सीएम मोहन यादव हाल ही में उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित जन संवाद शिविर में शामिल हुए। सीएम मोहन इस समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन ने उज्जैन आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 1.47 करोड़ का लोन चेक दिया। इस जन संवाद शिविर के दौरान सीएम मोहन ने नागरिकों की समस्याएं जानी और जिला प्रशासन को निराकरण के निर्देश दिया।

Advertisment

सीएम मोहन का अधिकारियों को निर्देश

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह पूरी तत्परता के साथ जन-समस्याओं का निराकरण करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जाति और निवास प्रमाण-पत्र बनाने के प्रोसेस को आसान बनाया जा रहा है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए और काम को पूरा किया जाए।

फुटकर उद्योगों को बढ़ावा देना

इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) के तहत उज्जैन के बुटिक प्रिंट, हैंडलूम, पॉवरलूम, लघु, कुटीर और फुटकर उद्योगों को भी समान रूप से बढ़ावा देने की बात कही है। ताकि राज्य में ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि उज्जैन में भगवान की मूर्तियां, वस्त्र और पूजन सामग्री बनाने का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन ने बाबा महाकाल की सवारी को उज्जैन ही नहीं पूरे प्रदेश का गौरव बताया है। इसमें जनजातीय जिले डिंडौरी, मंडला, बालाघाट आदि के नृत्य कलाकारों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ