CM Mohan Yadav on Ladli Behna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों राज्य में औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए सीएम मोहन यादव लगातार देश भर के उद्योगपतिओं से मिल रहे हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव इन दिनों प्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए समर्पित आभार सह उपहार कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मोहन बीते दिन बालाघाट के इतवारी गंज जैविक कृषि मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए बताया सरकार की तरफ से गेंहू के लिए दी जा रही बोनस राशि में धान भी शामिल होगा।
चिन्नौर चावल को GI टैगिंग का दर्जा
अपने संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट जिले के चिन्नौर चावल को GI टैगिंग का दर्जा हासिल हुआ है। अब किसानों को गेहूं की तरह ही धान पर भी बोनस की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही पशु पालकों की आर्थिक स्थिति और उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम मोहन ने तेंदुपत्ता संग्राहकों ले लिए कहा कि राज्य सरकार तेंदुपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन देने के लिए उनके प्रति बोरा की भी राशि बढ़ाने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना के तहत करीब 7,300 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है। इसके अलावा इन लोगों को जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना का भी लाभ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: MP: 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस पर निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव लेंगे हिस्सा
लाडली बहनों को सशक्त बनाना है लक्ष्य
इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बहनें सरकार से मिलने वाली राशि का सदुपयोग और मैनेज करना बखूबी से जानती हैं। बालाघाट जिले की बहनों को 10 अगस्त को 8.92 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से जून 2023 से अगस्त 2024 तक हर महीने 3.56 लाख बहनों को 500 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर की कीमत 450 रुपये कर दी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार बहनों को स्व सहायता समूहों, एमएसएमई के जरिए से उद्योगों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines