---विज्ञापन---

MP: 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस पर निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव लेंगे हिस्सा

Tiranga Yatra On 14th August: राजधानी भोपाल में कर्मश्री संस्था 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।

---विज्ञापन---

Tiranga Yatra On 14th August: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्मश्री संस्था 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा को लेकर संस्था के अध्यक्ष और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने नेतृत्व में संस्था से जुड़े सभी लोगों के साथ बैठक कर आयोजन संबंधी रूपरेखा तैयार की गई है। यात्रा को लेकर संस्था के अध्यक्ष और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने रूपरेखा तैयार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान के तहत इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। भोपाल के मानस भवन में लगभग 1500 कार्यकर्ता इस खास बैठक में शामिल होते हुए अपनी सहभागिता व्यक्त की है।

आवाज पूरे देश के दिलों में गूजेंगी

भाजपा विधायक रामेश्वर ने इस पर कहा कि इस बार यह यात्रा इतनी विशाल होगी कि भोपाल से निकली अखंड भारत की आवाज पूरे देश के दिलों में गूजेंगी। उन्होंने कहा है कि मेरा वादा है कि जिसके हाथ में तिरंगा होगा वो सदैव हमारा है, उसका हाथ और साथ हम कभी नहीं छोड़ेगे। वह जहां है, जैसे हैं, वैसे ही तिरंगे का सम्मान करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  ‘मध्य प्रदेश के विकास के लिए उद्योग जरूरी, शाजापुर में लगेगी फूड इंडस्ट्री ‘, कार्यक्रम में बोले CM

स्वतंत्रता के लिए लाखों ने बलिदान दिया

विधायक शर्मा की ओर से कहा गया है कि सैकड़ों सालों तक परतंत्रता की बेडियों में जकड़ा रहा। भारत माता की आजादी के लिए हजारों संघर्ष हुए हैं। सालों तक चले इन सत्यपथों में लाखों लोगों ने अपनी जान की कीमत चुकाई है। उनके बलिदान के परिणामस्वरूप हम स्वाधीन हुए, लेकिन भारत दो हिस्सों में बंट गया और अपने वीरों के बलिदान से मिली यह स्वतंत्रता अधूरी सी रह गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  MP: ऊर्जा मंत्री तोमर ने विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए सख्त निर्देश

First published on: Aug 06, 2024 12:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola