'देश के विकास में कभी भूला नहीं जा सकता उनका योगदान', Ratan Tata Death पर बोले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav on Ratan Tata Death: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता है।

CM Mohan Yadav on Ratan Tata Death
विज्ञापन

CM Mohan Yadav on Ratan Tata Death: देश के बिजनेस टायकून रतन टाटा बीते दिन दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को अपनी आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौर पड़ी है। देश-विदेश की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनके योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

‘पूरे भारत के लिए अपूरणीय क्षति है’

सीएम मोहन यादव ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए रतन टाटा के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि देश के फेमस उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन की खबर ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का निधन उद्योग जगत ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।

‘भूला नहीं जा सकता उनका योगदान’

सीएम मोहन यादव अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा और मानवता के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले शख्सियत को भी खो दिया है। रतन टाटा के जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में उनकी जगह हमेशा खाली रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान कभी भूला नहीं जा सकता है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादन ने बाबा महाकाल से रतन टाटा की आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ