Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को भी सरल और बेहतर बनाने का भी काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार नीतियां बनाई जाती है और उन्हें लागू किया जाता है। इसी के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग के साथ सरकारी कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था को सरल बनाने का निर्देश दिया है।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व्यवस्था का सरलीकरण
सीएम मोहन यादव ने बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था के सरलीकरण जोर देने के साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था को भी जन-सुलभ बनाने का निर्देश दिया है। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि वह इस काम से संबंधित सभी विभागों के साथ म्यूच्यूअल कोऑर्डिनेशन करे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक गर्ल्स होस्टल में मैस की शुरुआत करने और गर्ल्स होस्टल की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिया है। इन गर्ल्स होस्टल में सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए पृथक पोर्टल को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही वर्तमान बजट प्रावधान के अलावा 560 करोड़ रुपये बजट मंजूर किया गया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ‘रेडी मिक्स क्रांकीट’ के लिए बनेगी नीति, CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सीएम मोहन का विभाग को निर्देश
इसके साथ ही बैठक में सीएम मोहन यादव ने विभाग को निर्देश दिया कि युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप उद्यमिता और व्यवसायों की ट्रेनिंग देने की सरल व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कंजर, सांसी, पारधी समुदायों के संबंध में पुलिस अधिकारियों की काउंसलिंग करने का भी निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines