जब भीड़ में व्हीलचेयर पर बैठी पूर्व सांसद से मिलने के लिए पार्टी प्रचार रथ रोककर नीचे उतरे मुख्यमंत्री मोहन यादव, देखें वीडियो

CM Mohan Yadav Video Viral: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएम मोहन यादव भरी भीड़ के बीच रथ रोककर नीचे उतरते और पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से मिलते दिखाई दे रहे हैं।

CM Mohan Yadav Video Viral

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM Mohan Yadav Video Viral: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में काफी व्यस्त हैं। ऐसे में इसी सीएम मोहन यादव का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीएम मोहन यादव लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करते हुए अचानक ही रथ रोककर नीचे उतर गए। उन्होंने यह काम पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से मिलने के लिए किया। पूर्व सांसद से मिलने के लिए सीएम यादव का प्रचार रथ रोकना लोगों को काफी पसंद आया।

सीएम मोहन यादव का वीडियो वायरल 

मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह वीडियो बुधवार के जबलपुर दौरे का बताया जा रहा है। दरअसल, सीएम मोहन यादव चुनावी दौरे के दौरान बुधवार को जबलपुर दौरे पर थे। यहां सीएम मोहन यादव ने एक रथ यात्रा का आयोजन किया। इसी रथ यात्रा के दौरान पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी उनसे मिलने पहुंची। जयश्री बनर्जी को देखने के बाद सीएम मोहन यादव ने रथ यात्रा को रोककर भारी भीड़ के बीट व्हीलचेयर पर बैठी पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से मिलने गए। इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी से मुलाकात की और काफी देर तक उनसे बात की।

पूर्व सांसद के छूए पैर

इसके बाद सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गले लगाकर पूर्व सांसद का आशीर्वाद लिया। फिर जयश्री बनर्जी के पैर छूकर उनसे विदाई ली। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद के साथ फोटो भी खिंचवाई। पार्टी प्रचार की रथ यात्रा को फिर से शुरू किया गया। सीएम मोहन और पूर्व सांसद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ