MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव की सरकार प्रदेश की उन्नत्ति के लिए लगातार काम कर रही है। फिर चाहे वो किसानों की बरिश की वजह से नुकसान हुए फसल की भरपाई हो या फिर राज्य में मुफ्त कैंसर कैंप लगाना हो। सीएम मोहन यादव प्रदेश के हर एक कोने के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हाल ही में सीएम ने मां नर्मदा के साफ पानी को नालों के प्रदूषित पानी से बचाने के लिए संकल्प लिया है।
32 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में नर्मदापुरम जिले में सेठानी घाट पर आयोजित ‘मां नर्मदा जयंती महोत्सव’ में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने 191.34 करोड़ रुपए के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने मां नर्मदा के साफ पानी को नालों के प्रदूषित पानी से बचाने के लिए संकल्प भी लिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार मां नर्मदा में नालों से मिलने वाले प्रदूषित पानी रोकने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने नर्मदापुरम में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की भी बात की।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, दो बड़े स्टेशनों से है कनेक्शन
पवित्र नगरी बनेगी नर्मदापुरम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा की नगरी नर्मदापुरम को पवित्र नगरी बनाया जाएगा। यहां खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा शराब की दुकानें नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर रहेंगी और नगर में लाउड स्पीकर के प्रयोग पर भी नियंत्रण रखा जाएगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयुष महाविद्यालय खोलने का ऐलान किया है। इस कॉलेज में विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा प्राप्त कर अच्छे डॉक्टर बनेंगे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines