Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को मंडला जिले का दौरा किया। यहां सीएम मोहन यादव ने 134 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने जनजातीय बहुल मंडला के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि मंडला के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी, क्योंकि जनजातीय बहुल मंडला में जल्द ही आयुर्वेद महाविद्यालय, आयुर्वेद मेडिसिन प्रैक्टिसिंग सिस्टम कॉलेज और एलोपैथी मेडिसिन प्रैक्टिसिंग सिस्टम वाले मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
नई शिक्षा नीति
सीएम मोहन यादव ने रविवार को मंडला के रानी दुर्गावती महाविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंडला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह वीरांगनाओं की भूमि है। रानी दुर्गावती ने अपने बलिदान से भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह रानी अवंती बाई ने भी राष्ट्र के लिए जीवन का यहां बलिदान दिया था। राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति के जरिए ऐसी वीरांगनाओं के बलिदान से स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को अवगत करवाने की पहल कर रही है। सीएम यादव ने आगे कहा कि इन वीरांगनाओं के पराक्रम की कहानी और जानकारी नई पीढ़ी लोगों तक पहुंचना बहुत जरूरी है। आज रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण यहां हुआ है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी आज आएंगे मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ करेंगे 7550 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
सीएम मोहन यादव ने किया काम
इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए कुल 1576 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे 56 लाख 61 हजार लोगों के खातों में 340 करोड़ रुपये की राशि का भी अंतरण किया। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने 134 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines