Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत बीते दिन सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी एक समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने स्वरोजगार और रोजगार बढ़ाने के लिए काम कर रही 11 विभागों के कार्य की समीक्षा की। साथ ही पिछले 10 महीने स्व-रोजगार और रोजगार सृजन की कोशिशों पर चर्चा करते हुए अगले 4 सालों के काम की प्लानिंग की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार स्वरोजगार और रोजगार देने के लिए राज्य सरकार कमिटेड है।
विभागों को सीएम मोहन का निर्देश
सीएम मोहन यादव ने बैठक में कहा कि युवाओं में रोजगार और स्वरोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट करना बहुत जरुरी है। उन्होंने राज्य के सरकारी योजनाओं की जानकारी और ट्रेनिंग को एक प्लेटफार्म पर लाने और रोजगार प्रदान करने वाले सभी विभागों का इन्टीग्रेटेड रोजगार स्टेट पोर्टल तैयार करना निर्देश दिया है। ताकि युवाओं को उद्योग के लिए रोजगार की मांग के अनुसार जरुरी स्किल मिल सके।
विभाग की संयुक्त समिति
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इन्टीग्रेटेड रोजगार स्टेट पोर्टल पर युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं और रोजगार की सारी जानकारी मौजूद होनी चाहिए। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया से लेकर रोजगार की संख्या, योजनाओं की जानकारी, योग्यता, प्रशिक्षण, इंडस्ट्री के लॉग इन सहित रोजगार से जुड़े सभी पक्षों की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए। इससे युवाओं को एक ही जगह पर रोजगार और स्व-रोजगार जुड़ी सारी जानकारी मिल सकेगी। यह पोर्टल समग्र पोर्टल से भी लिंक होगा। इन्टीग्रेटेड रोजगार स्टेट पोर्टल के निर्माण के लिए जरुरी कार्यवाही के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, MSMEs, श्रम विभाग और कौशल विकास और रोजगार विभाग की संयुक्त समिति बनाए जाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड’, जानिए किस केटेगिरी में?
ये 11 विभागों है शामिल
इन 11 विभागों में MSMEs, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, श्रम विभाग, पशुपालन एवं डेयरी, नगरीय विकास एवं आवास, तकनीकी शिक्षा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग शामिल थे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines