Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसी को लेकर वह आए दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले में विकास कार्य का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे, यहां मुख्यमंत्री ने 178.26 करोड़ रुपये के 347 विकास कार्यों की शुरुआत की। इसमें से 131.49 करोड़ रुपये के साथ छिंदवाड़ा में अलग-अलग प्रोजेक्ट का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार जन कल्याण और उनके विकास के लिए कटिबद्ध है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में संकल्प पत्र का पालन करते हुए सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब मध्य प्रदेश की हालत बहुत खराब थी। यहां की आम जनता के पास बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विकास हो रहा है। सीएम यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अब हमारा राज्य पीछे नहीं रहेगा। फिर चाहे बात किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलवाना हो, सड़कों के निर्माण हो या फिर किसानों के लिए सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने का काम हो, मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य के विकास का लाभ प्रदेश के हर एक व्यक्ति को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव का ऐलान, होली और शिवरात्रि से पहले ही लाड़ली बहनों को मिल जाएंगे योजना के पैसे
178.26 करोड़ रुपये की सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 178.26 करोड़ रुपये के 12 विभागों 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम यादव ने सबसे पहले 5 विभाग के 46.77 करोड़ रुपये लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके बाद 7 विभागों के 131.49 करोड़ रुपये लागत के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
संबंधित खबरें
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
16 hrs agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
1 day ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
8 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
17 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
18 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
19 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines