Mohan Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक मंगलवार को आयोजित हो रही है। इसमें कई जरूरी फैसले लिए जाएंगे। प्रदेश में इ साल 60 से 70 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन के उत्पादन का अनुमान है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर कमाई की अनुमति दी है।
इसके लिए 13.68 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा की जाएगी। बाकी राशि की व्यवस्था राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) करेगा। इसके लिए उसे सरकार अपनी गारंटी पर कर्ज लेने की अनुमति देगी। उपार्जन के लिए रजिस्ट्रेशन इसी सप्ताह शुरू होगा। केंद्र सरकार के अनुसार, प्रदेश में इस साल 55 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन का उत्पादन संभावित है।
खरीदी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू
खरीदी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। अंतिम फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। केंद्र सरकार के अनुसार प्रदेश में इस साल 55 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन का उत्पादन संभावित है। इस हिसाब से प्राइस सपोर्ट स्कीम में 13.68 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके ऊपर जो भी खरीदी होगी, उसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सेंट्रल पूल में सोयाबीन देने के बाद जो उपज बेचेगी, उसे खुले बाजार में नीलाम किया जाएगा। इससे जो राशि मिलेगी, वह मार्कफेड को दी जाएगी और अंतर की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।
भारत सरकार लगभग 7 हजार करोड़ रुपये देगी। आय के लिए रजिस्ट्रेशन 27 सितंबर से शुरू किया जा सकता है और खरीदी 25 अक्टूबर से प्रस्तावित है। यह 45 दिन तक चलेगी। आय की कार्ययोजना को मंजूरी के लिए मंगलवार को कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में कर्मचारियों की विभागीय जांच से जुड़े प्रकरण भी निर्णय के लिए रखे जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Ayushman Bharat Yojana के 6 साल पूरे, CM मोहन यादव ने बताया संजीवनी
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
11 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
12 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
13 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines