Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर एक आदेश जारी किया है। इस दौरान ने सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश, भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के वास से प्रेरित और पावन धरती है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं उन सभी स्थानों को राज्य सरकार द्वारा तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएंगा।
सीएम मोहन का संदेश
सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 5 हजार साल पहले ही बता दिया था कि शिक्षा का क्या महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण मथुरा से चलकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए उज्जैन आए थे। उन्होंने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम से शिक्षा ग्रहण की थी। इसके अलावा दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण नारायण धाम बाना जहां श्रीकृष्णा और सुदामा की दोस्ती हुई थी। यह उनकी वीरता का क्रिया स्थान भी है। उन्होंने आगे कहा कि हम हर साल धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाते हैं।
यह भी पढ़ें: MP में इस टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देगी मोहन सरकार, राज्य के विकास में आएगी तेजी
श्रीकृष्ण के चरण स्थान पर बनेंगे तीर्थ
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जन्माष्टमी के मौके पर हम सब मिलकर प्रदेश के उन स्थानों का स्मरण करेंगे, जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं। इस दौरान ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि प्रदेश के इन सभी स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कोशिश यह हो कि आज मॉर्डन समय में भगवान श्रीकृष्ण के इतिहास को जीवंत करते हुए, उनकी विनम्रता, वीरता, मित्रता और शिक्षा ग्रहण करने के संदेश को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाएं।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
22 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines