CM Mohan Yadav Big Announcement on Janmashtami: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय प्रदेश में अलग-अलग जगह आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी तहत सीएम मोहन यादव आज इंदौर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित ‘हर बालक कृष्ण-हर मां यशोदा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने संबोधन के दौरान घोषण की कि प्रदेश के सभी विकासखण्डों में एक गांव को चुनकर उसे ‘बरसाना गांव’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन गांवों के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रसार किया जाएगा। साथ ही जन-जन तक उनकी शिक्षा पहुंचाई जाएगी।
बरसाना गांव की खासियत
अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि बरसाना गांव में जहां एक तरफ प्राचीन संस्कृति को पुष्पित और पल्लवित किया जाएगा। इसी के साथ दूसरी तरफ इन ‘बरसाना गांव’ में जैविक खेती और दुध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा इन गांवों में विकास की नई दिशा तय की जाएगी, जिसमें ग्रामीणों में मानवता, सामाजिक, सांस्कृतिक एकता के जन जागरण का प्रसार किया जाएगा। इससे एक ऐसा समाज तैयार किया होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और सिद्धांत दिखाई देगा। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के हर एक नगरीय निकाय में गीता भवन केन्द्र स्थापना की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने का दिया संदेश’, कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव
कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक बाल-गोपाल शामिल
इंदौर के ‘हर बालक कृष्ण-हर मां यशोदा’ कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक बच्चे बाल-गोपाल और माताएं मैया यशोदा के रूप में मौजूद रही। कार्यक्रम स्थल को भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं की पेंटिंग से सजाया गया। इस दौरान सीएम की भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और प्रसंगों के बारे में विस्तार से बताया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से हमे सीख लेनी चाहिए और आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने प्रकृति से प्रेम करना सिखाया है। ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा दिया है। माखन, दूध, दही को स्वास्थ्य रक्षक के रूप में प्रतिष्ठित किया है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
10 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines