CM Mohan Yadav Share Experience Lord Ramlala Darshan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अपने कैबिनेट और परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम गए थे। यहां सीएम मोहन यादव और उनकी कैबिनेट ने राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन किए और पूजा- अर्चना की। इसके बाद सीएम यादव समेत पूरी कैबिनेट भोपाल वापस आई। अयोध्या धाम से वापस आने के बाद सीएम मोहन ने रामलला के दर्शन का अनुभव बताते हुए खुद को और अपनी कैबिनेट को सौभाग्यशाली बताया है।
रामलला के दर्शन से धन्य हुआ जवीन
यहां मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने से उनका जीवन धन्य हो गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना उनके लिए कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है। सीएम यादव ने यह भी कहा कि रामलला की प्रतिमा देखने पर ऐसा लगता है कि खुद प्रभु राम मंदिर में विराजमान हैं। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर के गृभ-गृह के दर्शन करने पर खुद को सौभाग्यशाली बताया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामभक्ति में लीन हुए मध्य प्रदेश CM मोहन यादव, बोले- सरयू पर बनेगा विक्रमादित्य घाट
सीएम मोहन यादव की कामना
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी बस यही कामना है कि पभु श्रीराम और महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे और सनातन संस्कृति की ध्वज हमेशा इसी तरह लहराता रहे। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ‘अयोध्या धाम’ यात्रा उनके और मंत्रिपरिषद के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि भगवान रामलला के दर्शन के बाद सीएम मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश में दो बड़ी घोषणाएं की, जिसमें से एक अयोध्या में मध्य प्रदेश भवन बनवाना है और दूसरा सरयू पर महाराजा विक्रमादित्य के नाम का एक घाट बनवाना है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines