Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी आज अजमेर के पुष्कर में होने जा रही है। शादी समारोह के कुछ घंटों पहले मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध जगत पिता ब्रह्माजी मंदिर में पूजा की। पूजा-अर्चना कर उन्होंने बेटे वैभव यादव के दांपत्य जीवन की खुशहाली की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें: ‘कोई VIP मूवमेंट नहीं’, सीएम Dr. Mohan Yadav के बेटे वैभव की शादी आज
आज ही होगा पाणिग्रहण संस्कार
ब्रह्मा जी की पूजा-अर्चना के अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पवित्र पुष्कर सरोवर में भी पूजा की। बीते दिन मेहंदी और हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत का प्रोग्राम हुआ जबकि आज 24 फरवरी को पाणिग्रहण संस्कार होगा। आपको बता दें कि वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने को लेकर पुलिस से प्रशासन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी मौजूद हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पुष्कर और उसके आस-पास के होटल-रिसोर्ट में इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के परिजन का विवाह हो चुका है। प्रदेश के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री प्रताप सिंघवी ने भी अपने परिजन की शादी पुष्कर में ही की गई थी।
यह भी पढ़ें: CM Mohan Yadav के बेटे की Pushkar के रिसोर्ट में होगी शादी, Photos हो रहीं वायरल
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी संगठन की परंपरा है। उनके किसी भी निजी कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम से दूर रखा जाना जिससे सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को परेशानी न हो। ऐसे में यह बयान उनके लिए एक संदेश देता है जो शादी समारोह में फिजूल पैसे खर्च करते हैं।
जब से मोहन यादव का प्रधानमंत्री मोदी को लाल रंग का आमंत्रण देते हुए फोटो वायरल हुआ है तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वैभव की शादी धूमधाम से की जाएगी। लेकिन अब सामने आया है कि यह समारोह बड़ी सादगी से किया जाएगा। शादी समारोह में दोनों तरफ से कुल 200 मेहमान आएंगे। इसमें लड़की की तरफ से 60 और लड़के की तरफ से 140 लोग ही होंगे।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines