'कोई VIP मूवमेंट नहीं', सीएम Dr. Mohan Yadav के बेटे वैभव की शादी आज

MP CM Mohan Yadav’s Son Wedding: राजस्थान के पुष्कर में मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव का शादी समारोह चल रहा है। आज आज यानी 24 फरवरी को वैभव और शालिनी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पुलिस के पास शादी समारोह को लेकर वीआईपी मूवमेंट से जुड़े कोई भी दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। जानिए शादी समारोह से जुड़ी खास जानकारी।

MP CM Son Wedding

MP CM Son Wedding

विज्ञापन

MP CM Mohan Yadav’s Son Wedding: मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी सादगी से राजस्थान के पुष्कर में होने जा रही है। आज यानी 24 फरवरी को वैभव की शादी हरदा में रहने वाली शालिनी यादव से होगी। शालिनी के पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्ठित किसान हैं। जानिए शादी समारोह से जुड़ी खास जानकारी।

Dr Mohan Yadav Son Vaibhav Wedding

Dr. Mohan Yadav Son Vaibhav Wedding

विज्ञापन

जब से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल रंग का आमंत्रण देते हुए फोटो वायरल हुआ है तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वैभव की शादी धूमधाम से की जाएगी। लेकिन अब सामने आया है कि यह समारोह बड़ी सादगी से किया जाएगा। शादी समारोह में दोनों तरफ से कुल 200 मेहमान आएंगे। इसमें लड़की की तरफ से 60 और लड़के की तरफ से 140 लोग ही होंगे।

कोई VIP मूवमेंट नहीं

हाल ही में, पुष्कर थाना प्रभारी ने बताया कि शादी समारोह को लेकर वीआईपी मूवमेंट से जुड़े कोई भी दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं और ट्रांस्पोर्टेशन को ज़रूरी जानकारी मिलने पर ही बदला जाएगा।

पुष्कर में हुई हल्दी-मेहंदी और सगाई

वैभव और शालिनी की सगाई पुष्कर में ही हुई। शादी से पहले की कुछ रस्में जैसे मातापूजन, गणेश पूजन उज्जैन में की गईं। बाकी के सभी प्रोग्राम पुष्कर में ही किए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम को हल्दी-मेहंदी, आदि की रस्में पूरी की गईं। शनिवार को बरात, तोरण, वरमाला, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह के साथ सभी को प्रीतिभोज कराया जाएगा।

विज्ञापन
Dr Mohan Yadav Son Vaibhav Wedding

Dr. Mohan Yadav Son Vaibhav Wedding

अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा भी शादी में आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव ने आलिशान शादी करने की अवधारणा को बदल दिया और विवाह समारोह सादा ही रखने का फैसला किया। पहले जहां शादी उज्जैन में होनी थी लेकिन अब पुष्कर में हो रही है। विवाह बूढ़ा पुष्कर बायपास स्थित पुष्करा रिजॉर्ट में होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ