Road Accident In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार तड़के एक एसयूवी के ट्रक से टकराने से उसमें सवार राजस्थान के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लातेरी थाना क्षेत्र में ब्यावरा-बीना राजमार्ग पर तड़के करीब चार बजे हुई। उन्होंने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ से सात महिलाओं समेत 10 लोगों का एक समूह बागेश्वर धाम तीर्थयात्रा से लौट रहा था, तभी उनकी एसयूवी एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई।
अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान किशनलाल लोढ़ा (60), विनोद कुमार माली (34), वर्दी बाई लोढ़ा (70) और राजबाई भील (48) के रूप में हुई है। जिला प्रशासन को गंभीर रूप से घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
CM मोहन ने किया मदद का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदिशा जिले के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क दुर्घटना में राजस्थान के झालावाड़ जिले के चार लोगों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को गंभीर रूप से घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने बुलाई अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, जाति प्रमाण पत्र को लेकर दिए ये निर्देश
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines