CM Mohan Yadav On Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला रेपिस्ट मर्डरर संजय रॉय पुलिस की पकड़ में आ चुका है। मगर इसके बावजूद यह मामला इतना उलझा हुआ कि सब हैरान है। अब कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई है।
इस घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोलकाता में हुई दिलदहला देने वाली हैवानियत की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि पश्चिम बंगाल की सरकार इस घटना को छिपाने के लिए लगातार गलत रास्ते पर जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए थी।
लोगों की सेफ्टी की चिंता करे सरकार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मतलब होता है कि सरकार अपने सभी विभागों का संरक्षण करे, व्यवस्थाओं में लगे लोगों की सुरक्षा की चिंता करे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि टीएमसी इस पर विचार करेगी।
देशभर में इस घटना की हो रही आलोचना
उल्लेखनीय है कि कोलकाता में हुई घटना की देशभर में आलोचना हो रही है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। देशभर के डॉक्टर इस घटना के विरोध में हड़ताल भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में भारतीय भाषा महोत्सव का आगाज, मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहनों के कार्यक्रम में पहुंचकर देंगे सौगात
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
14 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines