---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में भारतीय भाषा महोत्सव का आगाज, मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहनों के कार्यक्रम में पहुंचकर देंगे सौगात

Chief Minister Mohan Yadav: सप्रे संग्रहालय में आयोजित किया जा रहा है भारतीय भाषा महोत्सव। शुभारंभ कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, सीएम मोहन यादव डिंडौरी और अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

---विज्ञापन---

Chief Minister Mohan Yadav: राजधानी में स्थित माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में भारतीय भाषा महोत्सव गुरुवार को शुरु हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इच्छा हो तो पढ़ें नहीं हो तो न पढ़ें

सीएम मोहन यादव ने कहा कि 55 जिलों में PM एक्सीलेंस कॉलेज बनाए गए हैं। वहां लाइब्रेरी बनाई हैं। लाइब्रेरी में कोई भी विचारवान लेखक होगा, उन सभी की पुस्तकें रखी जाएंगी। हम वहां पुस्तके न रखें तो क्या करें, पुस्तक रखनी ही पड़ेंगी। अब चाहे वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हों या किसी और के। आपकी इच्छा हो तो पढ़ें, नहीं हो तो न पढ़ें।

---विज्ञापन---

आजकल परंपरा थोड़ी कम हो गई है

सीएम ने आगे कहा कि भारत की विशेषता यह है कि यहां ज्ञान दसों दिशाओं से आना चाहिए और इसका फ्लो कभी नहीं रुकना चाहिए। भारत के आगे बढ़ने का यही कारण है। भारत में हमेशा से सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना रही है। दसों दिशाओं से आने वाले विचारों के बीच हमें अपने मूल विचारों को नहीं भूलना चाहिए। सीएम ने लाइब्रेरी में सभी प्रकार के कोर्स की पुस्तकें होने की बात पर जोर दिया। कहा कि वाचनालय और ग्रंथालय इसी उद्देश्य के लिए होते हैं, हालांकि आजकल यह परंपरा थोड़ी कम हो गई है।

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहनों के कार्यक्रम में पहुंचकर कई सौगात देंगे। रक्षाबंधन के मौके पर उन्‍होंने लाड़ली बहनों को राखी का उपहार दिया है। उनके आगमन की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 अगस्त को डिंडौरी और अनूपपुर में लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अलग अलग अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

---विज्ञापन---

आने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक

कलेक्टर हर्ष सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के तैयारियों के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, अंजू ब्यौहार, सारिका नायक, आशा सिंह धुर्वे, हन्नू सिंह पट्टा, फूलकली मरावी, चरण सिंह धुर्वे, रामप्रसाद तेकाम, संदीप कुशराम, प्रियंका आर्मो, सीईओ जिला पंचायतविमलेश सिंह, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-  ‘ये शेर और शेरनियों का देश है, यहां बांग्लादेश जैसे हालात नहीं होंगे’ मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर कसा तंज

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  ‘हम वो खुशनसीब लोग हैं जिन्होंने अटल जी के साथ काम किया’, पुण्यतिथि पर बोले CM मोहन यादव

First published on: Aug 16, 2024 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola