'चीन का ब्रांड एंबेसडर हैं वो, राहुल गांधी के बयान पर भड़के MP भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा

BJP President VD Sharma Attack on Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें चीन का ब्रांड एंबेसडर बता दिया है।

BJP President VD Sharma Attack on Rahul Gandhi

BJP President VD Sharma Attack on Rahul Gandhi: देश में इस समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर है, इस दौरान उन्होंने चीन की तारीफ और RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। देश के सभी भाजपा नेता राहुल गांधी के इस बयान की निंदा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें चीन का ब्रांड एंबेसडर बता दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चीन के ब्रांड एंबेसडर है राहुल गांधी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी चीन के ब्रांड एंबेसडर और दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हैं। सबसे बड़ी बात तो आज के समय में हमारा सौभाग्य है कि दुनिया हमसे, हमारे नेतृत्व से अपेक्षा कर रही है। दुनिया को भारत से विश्व शांति उम्मीद है। इस समय भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रूस और यूक्रेन युद्ध में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुनिया के बाकी देशों के लोग शांति की अपील कर रहे हैं। ऐसे समय में भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विदेश में जाकर भारत को बदनाम करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्व तो है ही साथ ही यह भारत का भी अपमान है।

विज्ञापन

भारत को बदनाम करने कोशिश

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी पहली बार जब भी विदेश जाते हैं तो किसी न किसी रूप में भारत को बदनाम करने का कोशिश करते हैं। यह कांग्रेस के खून में है, गांधी परिवार के खून में भारत के खिलाफ जो जींस है वह जागृत हो जाते हैं। जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं भारत को बदनाम करते हैं। चीन की हमेशा तारीफ करते हैं। इससे लगता है कि चीन के ब्रांड एंबेसडर राहुल गांधी ही हैं। जैसे पाकिस्तान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिग्विजय सिंह भूमिका निभाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ